सुपौल: नगर पंचायत सिमराही में सफाईकर्मियों का वेतन विवाद: रक्षाबंधन के बाद हुआ भुगतान, चेयरमैन ने ईओ को भेजा कारण बताओ नोटिस

News Desk Supaul:

नगर पंचायत सिमराही में दो माह से लंबित सफाईकर्मियों का वेतन रक्षाबंधन के बाद पहले कार्यदिवस सोमवार को भुगतान कर दिया गया। वेतन भुगतान में हुई देरी के कारण पर्व के दौरान सफाईकर्मियों को आर्थिक असुविधा झेलनी पड़ी, जिससे नाराज होकर उन्होंने हड़ताल कर दी और सड़कों पर कचरा डालकर विरोध जताया। इस घटना से नगर में गहमागहमी का माहौल रहा।

मुख्य पार्षद यशोदा देवी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) वीणा वैशाली को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में तीन दिनों के भीतर लिखित जवाब देने को कहा गया है। यशोदा देवी ने कहा, “सफाईकर्मी नगर की स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ हैं। उनका समय पर वेतन मिलना जरूरी है। मैंने ईओ को रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति न आए।”

वहीं, कार्यपालक पदाधिकारी वीणा वैशाली ने स्पष्ट किया कि वेतन भुगतान में देरी तकनीकी कारणों से हुई, जिसे अब सुलझा लिया गया है। उन्होंने कहा, “हम आगे से कोशिश करेंगे कि भुगतान समय पर हो, ताकि सफाई व्यवस्था और कर्मचारियों का मनोबल प्रभावित न हो।” साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि वेतन भुगतान की प्रक्रिया को अधिक सुव्यवस्थित किया जाएगा, जिससे कामकाज में बाधा न आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]