Report: A.K. Chaudhary
कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव को लेकर सुपौल जिले के सिमराही में भाजपा की क्षेत्रीय बैठक आयोजित की गई। सिमराही स्थित एक निजी होटल परिसर में आयोजित इस बैठक में भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में आगामी स्नातक विधान परिषद चुनाव की तैयारियों, संगठन की भूमिका और एनडीए प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री सह बिहार प्रभारी डॉ रोहन गुप्ता, राज्यसभा सांसद, राष्ट्रीय मंत्री सह बिहार सह प्रभारी संगीता यादव, मंत्री बिहार सरकार सह क्षेत्रीय चुनाव प्रभारी डॉ दिलीप जयसवाल, विधायक सह सचेतक बिहार विधानसभा संजीव चौरसिया, प्रदेश महामंत्री सह क्षेत्रीय संभाग प्रभारी राजेश कुमार झा, एनडीए कोशी स्नातक प्रत्याशी प्रत्याशी सह विधान परिषद सदस्य डॉ एनके यादव, विधायक सह जिला चुनाव प्रभारी नीरज कुमार सिंह, पूर्व विधायक सहरसा आलोक रंजन, सुपौल जिलाध्यक्ष नरेंद्र ऋषिदेव, सहरसा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा एवं मधेपुरा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार यादव उपस्थित थे
कार्यक्रम की शुरुआत आगत अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की। इसके बाद उपस्थित नेताओं का स्वागत बुके और शॉल देकर किया गया। बैठक के दौरान पार्टी नेताओं ने चुनाव की तैयारियों और संगठनात्मक गतिविधियों पर अपने विचार रखे। साथ ही कार्यकर्ताओं से चुनाव को गंभीरता से लेते हुए मतदाताओं के बीच सक्रिय रहने और एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में जनसंपर्क तेज करने की अपील की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने कार्यकर्ताओं से कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी डॉ. एनके यादव के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने प्रत्याशी को पुनः जीत दिलाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। बैठक में स्नातक मतदाताओं तक पहुंच बनाने और चुनाव के दौरान संगठन की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक सचिन माधोगाड़िया, पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार राय, व्यवस्था संयोजक उमेश गुप्ता, जिला चुनाव प्रभारी मनीष यादव, जिला मंत्री आशीष देव, स्मृति कुमारी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जयंत मिश्रा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष विनीता देवी, जिला महामंत्री कुणाल ठाकुर, केशव कुमार, जिला उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, महिला मोर्चा जिला महामंत्री रूबी जयसवाल, संतोष कुमार, प्रशांत वर्मा, सुमित, शुभम सहित तीनों जिलों के भाजपा नेता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







