सुपौल में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, 70 किलो गांजा बरामद

News Desk Supaul:

नेपाल सीमा से होने वाली तस्करी पर नकेल कसते हुए एसएसबी 45वीं बटालियन की सीमा चौकी पिपराही के जवानों ने गुरुवार को नाका ड्यूटी के दौरान 70 किलो गांजा जब्त किया।

45वीं वाहिनी के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि एसएसबी के अधिकारी और जवान सीमा पार से होने वाली अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए लगातार मुस्तैदी से काम कर रहे हैं। उनकी मेहनत और सतर्कता का ही परिणाम है कि प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद जवानों ने तस्करों के मंसूबों पर पानी फेरते हुए यह सफलता हासिल की है।

सूचना मिली थी कि स्पर संख्या 1000 के समीप कोशी नदी के किनारे मादक पदार्थ छिपाकर रखा गया है। इसके बाद एसएसबी और बिहार पुलिस थाना रतनपुरा की संयुक्त नाका पार्टी मौके पर रवाना हुई। तलाशी अभियान के दौरान सफेद रंग के दो बोरे बरामद किए गए। जांच में बोरे के अंदर गांजा पाया गया, जिसका कुल वजन 70 किलो निकला।

बरामद गांजे को कागजी कार्यवाही पूरी करने के बाद गुरुवार को जिले के रतनपुरा थाना को सुपुर्द कर दिया गया।

इस कार्रवाई में एसएसबी के सहायक उप-निरीक्षक बालकृष्ण, बिहार पुलिस के सहायक उप-निरीक्षक सुमित सहित अन्य जवान शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]