भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर संजय सरावगी से मिले सचिन माधोगड़िया, दी शुभकामनाएं

News Desk Supaul:

भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा दरभंगा सदर के विधायक संजय सरावगी को बिहार प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में खुशी की लहर है। इसी क्रम में जिले के सिमराही निवासी व भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सचिन माधोगड़िया एवं जदयू के नेता गोपाल चांद ने उनके दरभंगा स्थित आवास पर पहुंचकर उन्हें पाग व अंगवस्त्र देकर बधाई और शुभकामनाएं दीं।

मौके पर सचिन माधोगड़िया ने संजय सरावगी के नेतृत्व को संगठन के लिए मजबूत और दूरदर्शी बताते हुए कहा कि उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने से बिहार में भाजपा को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि संजय सरावगी लंबे समय से संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय रहे हैं और जमीनी स्तर पर उनकी पकड़ मजबूत है, जिसका लाभ पार्टी को आने वाले समय में मिलेगा। उन्होंने कहा कि गठबंधन की राजनीति में संजय सरावगी का अनुभव और समन्वय क्षमता बिहार की राजनीति में सकारात्मक भूमिका निभाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में एनडीए और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ेगा।

वहीं बधाई स्वीकार करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने सभी नेताओं का आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

[democracy id="1"]