Breaking News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जाने की तैयारी में, ट्वीट कर जताई इच्छा—कहा, नई सरकार को रहेगा मेरा सहयोग

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर राज्यसभा सदस्य बनने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास और समर्थन की ताकत से बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम स्थापित कर रहा है।

News Desk Patna:

Nitish Kumar Rajya Sabha: बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने राज्यसभा सदस्य बनने की इच्छा जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (formerly Twitter) पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि संसदीय जीवन की शुरुआत से ही उनके मन में यह इच्छा थी कि वे बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों के साथ-साथ संसद के भी दोनों सदनों के सदस्य बनें।

अपने संदेश में उन्होंने कहा कि पिछले दो दशक से भी अधिक समय से बिहार की जनता ने उन पर भरोसा और समर्थन बनाए रखा है। उसी विश्वास के बल पर उन्होंने पूरी निष्ठा के साथ बिहार और राज्य की जनता की सेवा की है। उन्होंने कहा कि जनता के समर्थन की ताकत से ही आज बिहार विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है।

नीतीश कुमार ने जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पहले भी कई बार लोगों का धन्यवाद कर चुके हैं और आगे भी यह संबंध कायम रहेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी जनता के साथ उनका संबंध बना रहेगा और एक विकसित बिहार बनाने का संकल्प पहले की तरह जारी रहेगा।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य में जो नई सरकार बनेगी, उसे उनका पूरा सहयोग और मार्गदर्शन मिलता रहेगा। उनके इस ट्वीट के बाद बिहार की राजनीति में राज्यसभा चुनाव को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Leave a Comment

[democracy id="1"]