सुपौल: वट सावित्री व्रत पर उमड़ी आस्था, सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य के लिए की पूजा-अर्चना
सुपौल जिले में वट सावित्री व्रत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा-अर्चना कर पति की लंबी आयु, उत्तम स्वास्थ्य और अखंड सौभाग्य की कामना की। जिलेभर के पूजा स्थलों पर महिलाओं की भारी भीड़ और लोकआस्था का अनूठा दृश्य देखने को मिला।