सुपौल: केएन डिग्री कॉलेज में ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान के तहत प्रधानमंत्री का लाइव संबोधन देखा गया, युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान
सुपौल जिले के राघोपुर स्थित कीर्ति नारायण डिग्री महाविद्यालय में ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव संबोधन का सामूहिक प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में बीडीओ राघोपुर, महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।