सुपौल: रक्षाबंधन से पहले एस आर शिक्षा सम्राट स्कूल में मनाया गया वृक्ष सुरक्षा दिवस, पेड़ों को राखी बांध लिया संरक्षण का संकल्प

Report: A.K. Chaudhary सुपौल जिले के नगर पंचायत सिमराही स्थित एस आर शिक्षा सम्राट स्कूल में रक्षाबंधन के पूर्व वृक्ष सुरक्षा दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए आकर्षक राखियां तैयार कीं और विद्यालय परिसर में लगे पेड़ों को राखी बांधकर पर्यावरण एवं वृक्षों की सुरक्षा … Read more

सुपौल: सिमराही में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण, सचिन माधोगरिया ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

विश्व पर्यावरण सप्ताह के अवसर पर सिमराही में भाजपा नेता सचिन माधोगरिया के नेतृत्व में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत फलदार और छायादार पौधे लगाए गए तथा लोगों को पर्यावरण संरक्षण और पौधों की देखभाल के प्रति जागरूक किया गया।

सुपौल: केएन डिग्री कॉलेज राघोपुर में विश्व पर्यावरण दिवस पर किया गया वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कीर्ति नारायण डिग्री महाविद्यालय, राघोपुर में एनएसएस के तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य प्रो. प्रमोद कुमार ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए छात्र-छात्राओं से एक-एक वृक्ष लगाने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया।

सुपौल: विश्व पर्यावरण दिवस पर राघोपुर और सरायगढ़ में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सुपौल के राघोपुर एवं सरायगढ़ क्लस्टर में डिजिटल सखी प्रोजेक्ट के तहत वृक्षारोपण और पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों, ग्रामीणों और डिजिटल सखियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण तथा हरित भविष्य के निर्माण का संकल्प लिया।