
Report: A.K. Chaudhary
सुपौल जिले के नगर पंचायत सिमराही स्थित एस आर शिक्षा सम्राट स्कूल में रक्षाबंधन के पूर्व वृक्ष सुरक्षा दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए आकर्षक राखियां तैयार कीं और विद्यालय परिसर में लगे पेड़ों को राखी बांधकर पर्यावरण एवं वृक्षों की सुरक्षा का संकल्प लिया।

शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के दिशानिर्देश के तहत मिशन लाइफ के अंतर्गत विद्यालय परिसर में चेयरमैन महादेव मेहता द्वारा पौधारोपण भी किया गया। पूरे कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय में नवगठित इको क्लब के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन महादेव मेहता ने सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पेड़-पौधे और पूरा पर्यावरण हमारे जीवन का आधार हैं। पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सभी को जिम्मेदारी के साथ आगे आना चाहिए।

विद्यालय के अकादमिक निदेशक राजा रवि ने कहा कि लगातार हो रहे पर्यावरणीय ह्रास के कारण ग्लोबल वार्मिंग सहित कई चुनौतियां सामने आ रही हैं। पर्यावरण का संतुलन बनाए रखकर ही इन चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना किया जा सकता है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पर्यावरण के विभिन्न घटकों के महत्व और उनके संरक्षण के लिए किए जाने वाले प्रयासों को कविता एवं भाषण के माध्यम से प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा किसी एक देश की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सामूहिक और वैश्विक जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम की अगली कड़ी में स्पोर्ट्स क्लब की ओर से जूनियर एवं सीनियर वर्ग के विद्यार्थियों के लिए वॉलीबॉल, कबड्डी सहित विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पप्पू मेहता, रंजीत लामा, आदर्श लामा, गौरव कुमार, कृष्णा गुप्ता, शिवशंकर मेहता, मनीषा झा, रमेश मुखिया, अर्जुन कुमार, शिवशंकर यादव, काजल राउत, मौली मोदक, सुधांशु वर्मा, सुमन झा, प्रतिका ठाकुर एवं जूली मिश्रा की सराहनीय भूमिका रही।






