पटना में छात्रों का राजभवन मार्च उग्र, जेपी गोलंबर पर पुलिस से झड़प; वाटर कैनन और लाठीचार्ज, गांधी मैदान थानाध्यक्ष घायल

पटना में पेपर लीक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आईसा के छात्रों का राजभवन मार्च उग्र हो गया। जेपी गोलंबर पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प के बाद वाटर कैनन और लाठीचार्ज किया गया, जिसमें गांधी मैदान थानाध्यक्ष समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।

NEET-UG 2026 रद्द: पेपर लीक के शक पर NTA का बड़ा फैसला, CBI करेगी जांच

पेपर लीक के शक और जांच एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद NTA ने NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द कर दी है। करीब 22 लाख छात्रों को अब दोबारा परीक्षा देनी होगी, जबकि पूरे मामले की जांच CBI को सौंपी गई है।