बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : दूसरे चरण के 20 जिलों की 122 सीटों पर प्रचार थमा, 11 नवंबर को होगा मतदान
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत 20 जिलों की 122 सीटों पर प्रचार शनिवार शाम थम गया। अब 11 नवंबर को 3.70 करोड़ मतदाता 1302 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान के लिए 45,399 बूथ बनाए गए हैं, जिनमें 595 महिला व 91 दिव्यांग संचालित बूथ शामिल हैं। सभी केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के मद्देनज़र भारत-नेपाल सीमा 11 नवंबर की रात तक सील रहेगी। मतगणना 14 नवंबर को होगी।