मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, तीन मरीजों की मौत; ICU में मची अफरा-तफरी, 20 से अधिक मरीजों का रेस्क्यू
मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा स्थित प्रसाद हॉस्पिटल के ICU में तड़के भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में तीन मरीजों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 20 से अधिक मरीजों को सुरक्षित रेस्क्यू कर दूसरे अस्पतालों में भर्ती कराया गया। आग लगने का प्रारंभिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।