सावन की दूसरी सोमवारी पर बाबा भीमशंकर के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक, प्रशासन की सुदृढ़ व्यवस्था से सुगम रहा जलाभिषेक

सावन की दूसरी सोमवारी पर धरहारा स्थित बाबा भीमशंकर मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। करीब डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने बाबा का जलाभिषेक किया। प्रशासन की बेहतर सुरक्षा एवं ट्रैफिक व्यवस्था के कारण श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन-पूजन का अवसर मिला।

सावन की पहली सोमवारी से पहले बाबा भीमशंकर मंदिर पहुंचे डीएम-एसपी, तैयारियों का लिया जायजा, श्रद्धालुओं से प्रशासन का सहयोग करने की अपील

सावन की पहली सोमवारी से पहले सुपौल के जिलाधिकारी सावन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक शरथ आर. एस. ने धरहारा स्थित प्रसिद्ध बाबा भीमशंकर मंदिर का औचक निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश-निकास मार्ग और श्रद्धालुओं की सुविधाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा श्रद्धालुओं से प्रशासन की नई व्यवस्था का पालन करने की अपील की।