मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच गैस खत्म होने की अफवाह से सुपौल में गैस के लिए मारामारी, राघोपुर की गणपति एचपी गैस एजेंसी पर उमड़ी उपभोक्ताओं की भीड़

मिडिल ईस्ट युद्ध की अफवाह के बीच सुपौल के राघोपुर स्थित गणपति एचपी गैस एजेंसी पर एलपीजी गैस सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की लंबी कतार लग गई। लोग तड़के ढाई बजे से ही लाइन में लगकर गैस का इंतजार करते दिखे।

सुपौल: समृद्धि यात्रा को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग, सुपौल में 570 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन

समृद्धि यात्रा के दौरान सुपौल में 435 करोड़ की 84 योजनाओं का शिलान्यास और 135 करोड़ की 129 योजनाओं का उद्घाटन किया गया। इस संबंध में डीएम और एसपी ने संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग कर जिले में चल रहे विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की स्थिति की जानकारी दी।

सुपौल: बीरपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 5 किमी दौड़, एसएसबी की महिला जवानों और सीमावर्ती क्षेत्र की लड़कियों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बीरपुर द्वारा फिट इंडिया मूवमेंट के तहत 5 किलोमीटर दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीमावर्ती क्षेत्र की लड़कियों और एसएसबी की महिला जवानों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, वहीं कमांडेंट गौरव सिंह ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया।

सुपौल: राघोपुर प्रखंड कार्यालय के सर्वे ऑफिस में चोरी, खिड़की तोड़कर घुसे चोर; सीसीटीवी में कैद घटना

सुपौल के राघोपुर प्रखंड स्थित अंचल कार्यालय के सर्वे ऑफिस में अज्ञात चोरों ने खिड़की तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने बल्ब, ट्यूब लाइट और जरूरी कागजात चुरा लिए तथा कई अभिलेखों को क्षतिग्रस्त कर दिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, पुलिस मामले की जांच में जुटी

सुपौल: NH 27 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक–पिकअप की आमने-सामने टक्कर में चालक की मौत

सुपौल के भपटियाही थाना क्षेत्र में एनएच-27 पर ट्रक और पिकअप की आमने-सामने टक्कर में 26 वर्षीय चालक मोहम्मद चांद की मौत हो गई। फारबिसगंज से मुजफ्फरपुर लहसुन लेकर जा रहे चालक ने गंभीर रूप से घायल होने के बाद रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

न्यूज़ एक्सप्रेस बिहार की खबर का बड़ा असर: सिमराही NH जंक्शन पर 100 मीटर तक बैरिकेडिंग कर लागू हुआ वन-वे सिस्टम

न्यूज़ एक्सप्रेस बिहार द्वारा सिमराही जंक्शन पर लग रहे जाम की समस्या को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद राघोपुर पुलिस ने NH 27 से NH 106 तक 100 मीटर बैरिकेडिंग कर वन-वे सिस्टम लागू किया। कार्रवाई के बाद लोगों ने राहत की उम्मीद जताई है।

सुपौल: सिमराही बाजार बना ट्रैफिक जाम का स्थायी केंद्र, दो NH के जंक्शन पर रोज़ का जाम: अतिक्रमण और अव्यवस्था से कराहता सिमराही, स्थायी समाधान की मांग तेज

सिमराही बाजार में NH 27 और NH 131 के जंक्शन पर अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग के कारण प्रतिदिन भीषण जाम लग रहा है। स्थानीय लोगों ने बैरिकेडिंग, अतिक्रमण हटाने और बस-टेंपू स्टैंड निर्माण की मांग उठाई है।

सुपौल में अवैध व मॉडिफाइड डीजे वाहनों पर प्रशासन का शिकंजा, परिवहन विभाग का मिशन मोड अभियान तेज, कई वाहन जब्त व जुर्माना

सुपौल में अवैध और मॉडिफाइड डीजे वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग का मिशन मोड अभियान तेज। कई वाहनों पर जुर्माना, गंभीर मामलों में जब्ती की कार्रवाई।

होली से पहले मद्य निषेध थाना सिमराही की बड़ी कार्रवाई: 1350 पीस देशी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

होली से पहले मद्य निषेध थाना सिमराही पुलिस ने राघोपुर के चंपानगर में बड़ी कार्रवाई करते हुए 45 पेटी देशी शराब जब्त की। छापेमारी के दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया तथा डुप्लीकेट नंबर प्लेट लगी एक चारपहिया वाहन भी बरामद की गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।