पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव: साइंस कॉलेज कैंपस में फायरिंग से हड़कंप, उम्मीदवार हिरासत के बाद हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा

पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के दौरान साइंस कॉलेज कैंपस में फायरिंग से हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके से खोखा बरामद किया, जबकि एक उम्मीदवार को हिरासत में लेने के बाद कॉलेज ऑफ कॉमर्स में समर्थकों ने हंगामा किया। सिटी एसपी ममता कल्याणी ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर हालात को नियंत्रित किया।