सुपौल: स्वतंत्रता दिवस को लेकर सिमराही बाजार में पुलिस की सख्ती, देर रात होटलों का किया गया निरीक्षण
स्वतंत्रता दिवस को लेकर राघोपुर थाना पुलिस ने गुरुवार देर रात सिमराही बाजार के विभिन्न होटलों का निरीक्षण किया। पुलिस मुख्यालय पटना के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में होटल में ठहरे लोगों की जानकारी और रजिस्टर की जांच की गई।