15 अगस्त तक हर हाल में कराएं एलपीजी ई-केवाईसी, नहीं कराने पर घरेलू सिलेंडर की सुविधा हो सकती है प्रभावित
एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए 15 अगस्त तक ई-केवाईसी कराना अनिवार्य हो गया है। सिमराही स्थित गणपति एचपी गैस एजेंसी ने उपभोक्ताओं से समय रहते सत्यापन कराने की अपील की है। एजेंसी का कहना है कि ई-केवाईसी नहीं कराने पर भविष्य में घरेलू गैस सिलेंडर की सुविधा प्रभावित हो सकती है और उपभोक्ताओं को अधिक कीमत चुकानी पड़ सकती है।