सुपौल: करजाईन में पुलिस की छापेमारी, 48 बोतल देशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Report: A.K Chaudhary

जिले के करजाईन थाना क्षेत्र अंतर्गत परमानंदपुर पंचायत के हरिचकला गांव में पुलिस ने मंगलवार को शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 48 बोतल देशी दिलवाले शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

इस संबंध में करजाईन थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि हरिचकला स्थित कब्रिस्तान के पास शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान दो युवकों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया, जिनकी तलाशी लेने पर उनके पास से 48 बोतल देशी दिलवाले शराब बरामद की गई।

थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों तस्करों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Comment