Train Accident: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम में बड़ा ट्रेन हादसा, 2 पैसेंजर ट्रेनों में टक्‍कर, 6 लोगों की मौत, 25 जख्‍मी

न्यूज डेस्क: आंध्रप्रदेश के विजयनगरम जिले के कोठावलासा मंडल के अलमांडा-कंथकपल्ली में एक बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है। विशाखापत्तनम-रायगढ़ पैसेंजर ट्रेन पटरी से उतर गई। ओवरहेड केबल कट जाने से रायगढ़ पैसेंजर ट्रेन ट्रैक पर खड़ी हो गई। हालांकि उसी समय आई पलासा एक्सप्रेस ने रायगढ़ ट्रेन को पीछे से टक्कर मार दी। नतीजा ये हुआ कि रायगढ़ पैसेंजर ट्रेन की तीन बोगियां न सिर्फ पटरी से उतर गईं। इस हादसे में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई, जबक‍ि 25 अन्य घायल हो गए। हालांकि सूचना मिलने के बाद अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव शुरू किए। इस दौरान घटना स्थल पर बिजली की कमी के कारण बचाव कार्य में भारी द‍िक्‍कत आ रही है। वहीं चूंकि बोगियों में यात्रियों की संख्या अधिक है। माना जा रहा है क‍ि उनमें से कई गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।

घायलों को विजयनगरम सरकारी अस्पताल और विशाखापत्तनम केजीएच में भेजा रहा है। मंडल रेलवे प्रबंधन ने बताया कि बचाव अभियान और रेलवे अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का आकलन किया। अधिकारियों के अनुसार, अभी तक पटरी से उतरे डिब्बों की संख्या का पता नहीं चल पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]