अररिया: बसमतिया पुलिस ने एसएसबी के साथ मिलकर एक सौ किलो गांजा के साथ एक को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

अररिया की बसमतिया ओपी थाना पुलिस ने एसएसबी के साथ मिलकर कार्रवाई करते हुए एक सौ किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस और एसएसबी ने गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की। मामले में गिरफ्तार तस्कर सुपौल जिला के बीरपुर के बेरियाराजी का निवासी मो अब्दुल जमील का पुत्र मो सलाउद्दीन है। नेपाल के पहाड़ी इलाकों से ग्रामीण रास्ते का उपयोग कर नेपाल से भारत में गांजा को तस्करी कर लाया था। इसी क्रम में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। इस बात की पुष्टि फारबिसगंज एसडीपीओ खुशरू सिराज ने भी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]