अररिया: मझुआ पंचायत के सामाजिक अंकेक्षण में पाई गई भारी गड़बड़ी

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

जिले के फारबिसगंज के मझुआ ग्राम पंचायत में चल रहे लोक कल्याणकारी और विकास योजनाओं का सामाजिक अंकेक्षण शनिवार को किया गया। जिसमे भारी गड़बड़ी पाई गई। सामाजिक अंकेक्षण सोसाइटी के निदेशक निरंजन कुमार झा ने जिला अधिकारी को पत्र देकर वित्तीय वर्ष 2023-24 के विकास और लोक कल्याणकारी योजना के तहत मनरेगा, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान एवं प्रधानमंत्री आवास योजना का सामाजिक अंकेक्षण कराने का निर्देश दिया गया था। इस आलोक में एमएसएआरपी काजल ठाकुर,अंजनी देवी और एसएआरपी रेणु मिश्रा के द्वारा स्थलीय जांच के साथ जनप्रतिनिधियों और समाज के प्रबुद्ध लोगों के साथ सामाजिक अंकेक्षण का कार्य किया गया।

टीम ने मनरेगा योजना के तहत वृक्षारोपण कार्य में भारी गड़बड़ी पाई गई। साथ ही मनरेगा का जॉब कार्ड मनरेगा मजदूरों के पास नही होने का मामला भी सामने आया। एक ही परिवार के लोगों में कई मनरेगा कार्ड और राशन कार्ड होने और उसका लाभ लेने के मामले भी सामाजिक अंकेक्षण में सामने आया। वहीं स्थलीय जांच में कई मनरेगा योजना में बोर्ड नहीं लगे होने की बात सामने आई। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना में भी भारी गड़बड़ी सामने आई है। तीन किस्त उल्का उठाव करने के बावजूद कई मकान के आधे अधूरे होने की बात स्थलीय जांच में सामने आई। पंचायत में मौजूद जन वितरण प्रणाली के पांच दुकानदारों द्वारा हरेक कार्ड पर एक एक किलो अनाज काटने की शिकायत टीम के समक्ष की गई। जबकि अंत्योदय योजना में दो किलो तक अनाज काटा जा रहा है।

मौके पर जानकारी देते हुए सामाजिक अंकेक्षण टीम में शामिल एमएसएआरपी काजल ठाकुर ने बताया कि पंचायत में योजनाओं में भारी गड़बड़ी पाई गई है। जिसका रिपोर्ट बनाकर संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के लिए दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]