अररिया में पनोरमा एसडी वाटिका प्रोजेक्ट का हुआ भव्य लांचिग, संजीव मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ

रिपोर्ट: अमरेश कुमार

अररिया के शिवपुरी चंद्रा चौक के समीप पनोरमा ग्रुप के नए प्रोजेक्ट एसडी वाटिका का आज विधिवत लॉन्चिंग हुआ है। पनोरमा एसडी वाटिका परिसर में इसका भव्य लाॅचिंग पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा ने कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रवज्जलित कर किया। पनोरमा ग्रुप के एसडी वाटिका के लांचिग के अवसर पर संगीतमय कार्यक्रम का भी भव्य आयोजन किया गया। जिसमें सुर-संग्राम के फाईनल विजेता गायक अमर आनंद व भारत की शान गायिका प्रिया राज ने गणेश वंदना गाकर के संगीत कार्यक्रम की शुरूआत किया। साथ ही एक से बढ़कर एक गाने गाकर कार्यक्रम के दर्शक दीर्घा में बैठे लोगो को झूमने पर मजबूर कर दिया वही गजल गायिका मनिषा रानी ने भी अपनी सुर सजा कर कार्यक्रम में समा बांध दी। पनोरमा ग्रुप के एसडी वाटिका प्रौजेक्ट के लांचिग के मौके पर घर की बुकिंग कराने वाले ग्राहकों के लिए पनोरमा ग्रुप के द्वारा कई ऑफर भी रखा गया।

इस मौके पर कई ग्राहकों ने अपना घर बुकिंग करवाया। इस मौके पर पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा ने कहा की पनोरमा ग्रुप जिस तरह से पिछले साल 2016 से रियल ईस्टेट, शिक्षा-स्वास्थ्य के क्षेत्र में पनोरमा पब्लिक स्कूल,पनोरमा हाॅस्पीटल बनाकर कोशी-सीमांचल के लोगो के प्यार-आशीर्वाद के बदौलत बेहतर कार्य कर रही है। इसका सारा श्रेय पूर्णिया समेत कोशी-सीमांचल के लोगो को जाता हैं। कहा इसी तरह से हमेशा लोगो का आशीर्वाद-स्नेह मिलता रहा तो पूरे बिहार विशेषकर पूर्णिया, अररिया, सुपौल जिला को अपने कार्य के बदौलत एक दिन भारत के मानचित्र पर लाने के साथ-साथ महान आंचलिक काथाकार फणीश्वर नाथ रेणु की धरती को पूरे विश्व पटल पर नाम देने का कार्य करूंगा।

इस मौके पर पनोरमा ग्रुप के सीईओ नंदन झा, मैनेजर रितेश झा, संजय मिश्रा, कोशी आलोक प्रौडक्शन के सुनील सुमन, रूपक सिंह, संजय अधिकारी, शिवानंद पाठक, अरूणेश झा, रमण झा, जीत, रोमा, प्रिति, नेहा, साकेत श्रीवास्तव, पी.एन झा अखिलेश समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *