अररिया: सिकटी प्रमुख बीबी नरगिस बेगम पर लगाया गया अविश्वास प्रस्ताव हुआ खारिज

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

जिले के सिकटी प्रखंड प्रमुख बीबी नरगिस बेगम के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव प्रखंड मुख्यालय स्थित सभा भवन में शनिवार को पंचायत समिति सदस्यों की हुई बैठक में खारिज हो गया। कुल 19 पंचायत समिति सदस्यों में मात्र 7 बैठक में शामिल हुए। कोरम पूरा नहीं होने के कारण अविश्वास प्रस्ताव सार्थक नहीं होने के कारण औंधे मुँह गिर गया। प्रमुख नरगिस बेगम की कुर्सी बरकरार रही अब नरगिस बेगम प्रमुख पद पर बने रहेंगे। प्रखंड उप प्रमुख लखीचंद प्रमाणिक की अध्यक्षता में कार्यपालक पदाधिकारी सह बीडीओ परवेज आलम ने शनिवार को पंसस की विशेष बैठक आयोजित की थी। जहां अताउर रहमान, कुन्दन पासवान, सुमन झा, विरेन्द्र मंडल, पूर्व प्रमुख नाजमा खुर्शीद और आमना खातून सहित कुल सात पंचायत समिति सदस्य उपस्थित हुए।

उल्लेखनीय हो कि गत पांच जनवरी को प्रमुख नरगिस बेगम के खिलाफ उप प्रमुख लखीचंद प्रमाणिक द्वारा कुल  9 पंचायत समिति सदस्यों का हस्ताक्षर के साथ अविश्वास प्रस्ताव बीडीओ सह कार्यपालक पदाधिकारी को आवेदन देकर लाया गया था। जिसमें समय पर बैठक नहीं बुलाने, योजनाओं की जानकारी नहीं देने तथा पंचायत समिति सदस्यों को मान सम्मान नही देने सहित विभिन्न आरोप लगाये गये थे। अविश्वास प्रस्ताव खारिज होते ही प्रमुख समर्थकों ने बीबी नरगिस बेगम व प्रमुख प्रतिनिधि पूर्व प्रमुख कमरुज्जमा को फूल माला पहनाकर स्वागत किया। समर्थकों ने एक दुसरे को फूल माला पहनाकर खुशी का इजहार किया और खुशी में मिठाइयां बांटी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]