जमीन की खुदाई के दौरान मिले तीन अलग अलग आकार के पत्थर, पूजा अर्चना हेतु लगी लोगों की भीड़

रिपोर्ट: राजीव मिश्रा|करजाईन

सुपौल जिले के राघोपुर प्रखंड अंतर्गत बौराहा पंचायत के वार्ड 13 में खुदाई के दौरान जमीन के अंदर से तीन अलग-अलग आकार का पत्थर मिलने पर लोगों की काफी भीड़ पूजा अर्चना के लिए जुट रही है। जानकारी अनुसार बीते गुरुवार को पंचायत के विकास पासवान द्वारा घर के बगल स्थित अपने ही खेतों में मिट्टी खुदाई का काम किया जा रहा था। इसी क्रम में तकरीबन दो ढाई फीट मिट्टी खोदने पर जब कुदाल किसी पत्थर से टकराया, तो इसकी खुदाई की गई। जिसके बाद जमीन के अंदर से तीन अलग-अलग आकार का पत्थर सामने आया। जिसमें एक पत्थर शिवलिंग के आकार का है, तो दूसरा नदी के आकार का, वहीं तीसरे काले रंग के पत्थर को लोगों द्वारा भैरव का रूप बताया जा रहा है।

जानकारी देते हुए ग्रामीण बलराम पासवान ने बताया कि सत्यम कुमार एवं विकास पासवान द्वारा खेतों में मिट्टी कटाई का काम किया जा रहा था। जिस क्रम में यह शिवलिंग मिट्टी के अंदर से मिला है। धीरे-धीरे बात इतना फैल गया है कि दूर दराज से लोग इस शिवलिंग का पूजा करने आ रहे हैं। वही ग्रामीणों द्वारा मंदिर निर्माण का कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है।

वहीं मौके पर उपस्थित सत्यनारायण मेहता, अशोक पासवान, वकील शर्मा, मनोज पासवान आदि ने बताया कि पूर्व में जब भी उस खेत में खेती की जाती थी तो उस जगह पर जमीन फट जाती थी। जिससे ऐसा लगता था कि पानी के अभाव में ऐसा हो रहा है। लेकिन अब यह तर्क लगाया जा रहा है कि जमीन फटने का कारण शिवलिंग का अंदर होना ही था। लोगों का यह भी मानना है कि अगर इसको और खुदाई की जाए तो हो सकता है कि माता पार्वती की मूर्ति के साथ-साथ कुछ और इसके अंदर हो।

इस संबंध में करजाईन थानाध्यक्ष लालजी प्रसाद बताया कि पत्थर को देखने के बाद इसकी सूचना पुरातत्व विभाग को दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]