पानी भरे गड्ढे में मिला एक महिला की लाश, इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Report: Amresh kumar|Supaul

जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के महेशपुर पंचायत के जीवछपुर गाँव में पानी भरे एक गड्ढे में एक महिला की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान किसनपुर थाना क्षेत्र के छतुपट्टी निवासी भवानी देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गड्ढे में महिला की लाश मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज घटना की जांच शुरू कर दी है।

वहीं मौके पर मौजूद मृतका के परिजन ने बताया कि भवानी देवी सोमवार से ही घर से लापता थी। और महिला मानसिक रूप से कमजोर थी। काफी खोजबीन की कहीं पता नहीं चला। आज लोगों के द्वारा सूचना मिली कि गड्ढे में एक महिला का शव मिला है। इसकी जानकारी मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे तो शव की पहचान हुई। शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

घटना के संबंध में थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया कि शव बरामद किया गया है शव को पोस्टमार्टम में भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *