बड़ी खबर: सुपौल डीएम ने 8वीं कक्षा तक के सभी सरकारी/गैर सरकारी स्कूल को बंद रखने का जारी किया आदेश

न्यूज़ डेस्क सुपौल:

बिहार में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शीतलहर के कारण लोग हलकान हैं। कई जिलों में तापमान 10 डिग्री से कम हो गई है। ऐसे में स्कूली बच्चों का हाल ठंड में बेहाल है। ठंड और कोहरे के चलते सुपौल जिले में कई बच्चों को ठंड लगने की शिकायत सामने आई है। ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सुपौल के डीएम ने स्कूल बंद करने का आदेश जारी कर दिया है।

आदेश में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का हवाला देते हुए बताया गया हैं कि लगातार पछुआ एवं उत्तर-पछुआ हवा का प्रवाह जारी है। जिसके प्रभाव से न्यून्तम तापमान 10 डिग्री से कम रहने की संभावना है। इसके फलस्वरूप जिले में शीत लहर की स्थिति बन सकती है। जिले में बढ़ते ठंढ़ एवं शीतलहर के कारण बच्चों के स्वास्थ्य एवं उसके जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।

18 जनवरी तक बंद रहेंगे 8वीं तक के स्कूल

सुपौल जिले के सभी निजी, सरकारी विद्यालयों जिसमें ऑगनबाड़ी केन्द्रों सहित में वर्ग 1-8 तक के सभी कक्षाओं के शैक्षणिक गतिविधियों को 18 जनवरी तक स्थगित कर दी गई है। हालांकि इस दौरान सभी शिक्षकों को विद्यालय में उपस्थित रहने के लिए कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]