सुपौल’ राघोपुर में योग दिवस पर विशेष शिविर आयोजित, स्वास्थ्यकर्मियों ने लिया नियमित योग का संकल्प

न्यूज डेस्क सुपौल:

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शुक्रवार को राघोपुर रेफरल अस्पताल में विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। लगातार हो रही बारिश के कारण यह कार्यक्रम अस्पताल परिसर के भीतर एक कमरे में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में हेल्थ मैनेजर, स्वास्थ्यकर्मियों और अन्य कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

शिविर के दौरान प्रतिभागियों ने सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, ध्यान और अन्य योगासनों का अभ्यास किया।

अस्पताल के हेल्थ मैनेजर नोमान अहमद ने योग के शारीरिक और मानसिक लाभों पर प्रकाश डालते हुए स्वास्थ्यकर्मियों को दैनिक योग को जीवनशैली में शामिल करने की सलाह दी।

बीसीएम मोहम्मद शादाब ने योग की वैश्विक स्वीकार्यता और इसकी महत्वता पर विचार साझा किए, जबकि प्रखंड लेखापाल पवन कुमार ने योग को निरोगी जीवन और कार्यक्षमता में वृद्धि का साधन बताया।

शिविर में जीएनएम, एएनएम, एंबुलेंस कर्मी, सुरक्षा कर्मी सहित अस्पताल के कई अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने संकल्प लिया कि वे योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करेंगे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।

मौसम की प्रतिकूलता के बावजूद यह आयोजन स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और प्रतिबद्धता का प्रतीक बनकर सामने आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *