राज्यरानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस का ललितग्राम तक स्थायी विस्तार, जिलेवासियों में खुशी की लहर

News Desk Supaul:

सुपौल जिलेवासियों की लंबे समय से उठ रही मांग आखिरकार पूरी हो गई है। रेलवे ने राज्यरानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस को रेल मंत्रालय ने स्थायी रूप से ललितग्राम स्टेशन तक विस्तार देने की घोषणा की है। अब यह ट्रेन नए नंबर 15509/15510 के साथ सप्ताह में 5 दिन चलेगी। इस निर्णय से क्षेत्र के लोगों को न केवल राजधानी पटना से सीधा संपर्क मिलेगा बल्कि यात्रा की सुविधा भी पहले से अधिक सुलभ हो जाएगी।

रेल मंत्रालय द्वारा जारी पत्र

सांसद ने जताया आभार

सांसद दिलेश्वर कामैत ने इस अवसर पर कहा, “यह पूरे संसदीय क्षेत्र की जनता के लिए बड़ी सौगात है। राज्यरानी एक्सप्रेस का ललितग्राम तक विस्तार होने से सुपौल, अररिया समेत समस्त कोसी के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। मैं पूरे क्षेत्र की जनता की ओर से माननीय रेल मंत्री का हार्दिक आभार प्रकट करता हूं। यह कदम रेलवे के प्रति जनता के विश्वास को और मजबूत करेगा।”

रेल फेन का संघर्ष रंग लाया

इस स्थायी विस्तार की मांग को लेकर जिले के कई रेल फेन्स लगातार प्रयासरत थे। इनमें प्रमुख रूप से रेल फेन मयंक गुप्ता का योगदान रहा। उन्होंने कहा, “राज्यरानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस का विस्तार ललितग्राम तक होना हम सभी रेल प्रेमियों के लिए गर्व का क्षण है। हम लंबे समय से इस मुद्दे को उठाते आ रहे थे। रेल मंत्री एवं सांसद महोदय के प्रयास से आज यह सपना साकार हुआ है। अब जिले के यात्रियों को और भी सहज एवं सुरक्षित यात्रा का विकल्प मिलेगा।”

जिले में जश्न का माहौल

स्थानीय लोगों का कहना है कि अब तक राज्यरानी एक्सप्रेस सिर्फ सहरसा तक ही सीमित थी, जिससे यात्रियों को ललितग्राम, सुपौल और आसपास के जिलों तक पहुंचने में अतिरिक्त समय और खर्च करना पड़ता था। स्थायी विस्तार से न केवल छात्रों और नौकरीपेशा लोगों को फायदा होगा बल्कि व्यापारिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]