सरकारी अस्पताल में एक महिला ने दिया तीन स्वस्थ बच्चों को जन्म, परिजनों ने मिठाई बांटकर मनाई खुशियां

Report: Amresh kumar|Supaul

प्रकृति की लीला भी अपरंपार है। आम तौर पर एक बच्चे के लिए जहां कई दंपतियों को कई तरह की परेशानियों के दौर से गुजरना पड़ता है। तब जाकर किसी परिवार में एक शिशु की किलकारी सुनने को मिलती है। लेकिन आज एक ऐसी तश्वीर देखने को मिली है जो एक परिवार को खुशियों से भर दिया है। परिवार वाले मिठाई बांटकर इस खुशी का इजहार कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर यह मामला कौतूहल का भी विषय बन गया है।

दरअसल प्रसव पीड़ित एक महिला ने जिले के CHC पिपरा में एक साथ तीन स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया है। बताया गया कि तीनो बच्चे लड़का है। अस्पताल के नर्स ने बताया कि तीनों बच्चे स्वस्थ है। जच्चा और बच्चा दोनो ठीक ठाक है कोई परेशानी की बात नहीं है। जाहिर सी बात है जिस परिवार में एक साथ तीन शिशुओं का जन्म हुआ है उस परिवार में खुशियों का आलम है। परिवार वाले अस्पताल पहुंच मिठाई बांटकर इसका इजहार किया है। मौके पर पहुंचे नवजात बच्चों के दादा ने कहा कि आज उनके लिए खुशी का दिन है। उसे तीन पोता हुआ है। इस खुशी में उन्होंने मिठाई बांटा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *