सुपौल: अचानक लगी भीषण आग से घर सहित घर में रखे लाखों की सामान जलकर खाक

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले के पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत निर्मली पंचायत स्थित वार्ड 7 में शनिवार की देर रात अचानक आग लग गई। इस घटना में चार लोगों की घर समेत घर में रखे सारा सामान जलकर राख हो गया।

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए गृह स्वामी महेंद्र मेहता, राम प्रसाद मेहता, चंद्रशेखर मेहता, संजय मेहता ने बताया कि हम सभी परिवार के लोग खाना खाकर रात में सो गए पंखा की आवाज के कारण आग लगी की घटना देर से जानकारी मिली तो हम सभी लोग जगे एवं आसपास के पड़ोसी को हल्ला कर जगाया तब तक आग पूरी तरह घर को अपने चपेट में ले लिया था और देखते-देखते चारों घर में लग गया। ग्रामीणों की सहयोग से पंप सेट चला कर आग पर काबू पाया गया। आग लगी की सूचना पिपरा थाना एवं फायर ब्रिगेड टीम को भी दिया गया मौके पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ी पहुंची और ग्रामीणों की सहयोग से आग पर काबू पाया गया। चारों घर में रखा मवेशी चारा गैंहू भूसा लगभग 40 क्विंटल, 2 हजार पीस मवेशी के गोबर से बनी गोयठा सहित किमती लकड़ी जलकर राख हो गया। इस घटना में लगभग दो लाख से अधिक की समान जलने का अनुमान है। आग लगी घटना की सूचना पिपरा सिओ को भी दी गई है।

राजस्व कर्मचारी विवेक कुमार ने बताया घटना की जानकारी मिली है चार लोगों के घर जले हैं सभी को अलग-अलग आवेदन देने को कहा गया है आवेदन मिलने पर सरकारी नियमानुसार जांचोपरांत आपदा प्रबंधन विभाग से उचित मुआवजा दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *