सुपौल: अभाविप के पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री व बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य डॉ. सुग्रीव दास का सिमराही में अभाविप व भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

न्यूज डेस्क सुपौल:

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री, वर्तमान में भाजपा बिहार प्रदेश के सह कार्यालय मंत्री एवं बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य डॉ. सुग्रीव दास का मधेपुरा से पटना जाने के क्रम में सिमराही पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया। डॉ. दास जैसे ही सिमराही पहुंचे, स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत व अभिनंदन कर अपनी श्रद्धा व संगठनात्मक जुड़ाव का परिचय दिया। स्वागत कार्यक्रम में परिषद व पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने न केवल डॉ. दास से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की, बल्कि उनके कार्यों की सराहना भी की।

डॉ. सुग्रीव दास ने सभी कार्यकर्ताओं से गर्मजोशी से मुलाकात की और संगठन की मजबूती व भविष्य की दिशा पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि संगठन के कार्यकर्ताओं का सम्मान और उत्साह ही विद्यार्थी परिषद और भाजपा की असली पूंजी है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे संगठन की नीतियों और उद्देश्यों को गांव-गांव तक पहुंचाएं और राष्ट्रनिर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। कार्यक्रम में डॉ. दास ने कार्यकर्ताओं का हालचाल जाना और संगठनात्मक गतिविधियों को और तेज गति से आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

मौके पर अभाविप के विभाग प्रमुख प्रो रामकुमार कर्ण, भाजपा के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य बैद्यनाथ भगत, सचिन माधोगड़िया, भाजपा नेता अनिल भगत, अभाविप उत्तर बिहार के पूर्व प्रांत सोशल मीडिया संयोजक अरुण जयसवाल, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य विवेकानंद कुमार, अभिषेक कुमार, भाजपा मंडल महामंत्री राजकुमार पोद्दार, प्रशान्त वर्मा, शुभम कुमार आदि कार्यकर्ता व नेता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]