सुपौल: एस० आर० शिक्षा सम्राट स्कूल सिमराही में ब्रह्माकुमारी फाउंडेशन के द्वारा मार्गदर्शन एवं अभिप्रेरणा सत्र का किया गया आयोजन

न्यूज डेस्क सुपौल:

जिले के सिमराही नगर पंचायत स्थित एस० आर० शिक्षा सम्राट स्कूल में ब्रह्माकुमारी फाउंडेशन के तत्वावधान में छात्र-छात्राओं हेतु मार्गदर्शन एवं अभिप्रेरणा सत्र का आयोजन किया गया।

इस दौरान छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए मोटिवेशनल स्पीकर तथा सीनियर ट्रेनर रमण भतराई ने सतत निरंतर प्रयास के माध्यम से सफलता प्राप्त करने के विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि स्वयं में अनुशासन की भावना विकसित करते हुए हम बड़े से बड़े लक्ष्य को बड़ी सहजता से प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने इस बात का बोध कराया की राष्ट्र का भविष्य उनके ही कंधों पर आश्रित है एवं विद्यार्थियों के चारित्रिक निर्माण से ही राष्ट्र की उन्नति होगी।

उपस्थित वक्ताओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विद्यालय के चेयरमैन महादेव मेहता ने कहा कि ऐसे सत्र के माध्यम से विद्यार्थियों का न केवल बौद्धिक अपितु नैतिक और चारित्रिक विकास भी होता है। फाउंडेशन के प्रयासों की उन्होंने भूरि-भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम की समाप्ति पर उपस्थित वक्ताओं को विद्यालय परिवार की ओर से प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

वहीं इस पूरे कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन विद्यालय का प्राचार्य किसलय रवि कर रहे थे। इस कार्यक्रम की सफलता में सभी शिक्षक-शिक्षकों की भागीदारी महत्वपूर्ण रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *