सुपौल: किराना व्यवसाई से हुई लूट कांड का खुलासा, तीन अभियुक्त गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

सुपौल पुलिस ने किराना व्यवसाई से हुई लूट कांड का खुलासा किया है। घटना में संलिप्त तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

जानकारी देते हुए सुपौल सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने कहा कि पिछले चार जून की रात को सुपौल के एक किराना व्यवसाई सदर बाजार स्थित अपनी दुकान बंद कर अपने आवास चकला निर्मली जा रहे थे। इसी दरम्यान ओवर ब्रिज के पास रास्ते में दो लुटेरे हथियार का भय दिखा किराना व्यवसाई से तीन हजार रुपए और उसका सैमसंग मोबाइल लूट लिया। बताया गया की अपराधकर्मी ने व्यवसाई को डराने के उद्देश्य से गोली भी चलाया। जिसके बाद पीड़ित व्यवसाई के लिखित शिकायत पर सदर थाना में मामला दर्ज कर पुलिस अनुसंधान में जुट गई। कांड के उद्भेदन के लिए सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। टीम ने वैज्ञानिक अनुसंधान के जरिए इस लूट कांड में शामिल दो अपराधियों को गिरफ्तार किया। जिसका नाम बिट्टू उर्फ सोनू और मो नसीम बताया गया।

वहीं गिरफ्तार अभियुक्तों के निशानदेही पर लूटी गई मोबाइल के साथ एक अन्य अभियुक्त चंदन कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है। बताया गया कि गिरफ्तार तीनो अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]