सुपौल: गनपतगंज में वीरपुर-पिपरा मुख्य मार्ग पर पैदल जा रहे बुजुर्ग व्यक्ति को बाइक चालक ने मारी ठोकर, मौत

न्यूज डेस्क सुपौल:

राघोपुर थाना क्षेत्र के गनपतगंज स्थित चिकनापट्टी गांव में प्लाई फैक्ट्री के पास पिपरा-वीरपुर एनएच 106 मुख्य मार्ग पर मंगलवार को बाइक सवार युवक ने एक वृद्ध व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दिया। बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवक द्वारा वृद्ध व्यक्ति को टक्कर मारने के बाद स्थानीय लोगो ने उपचार के लिए रेफरल अस्पताल राघोपुर में भर्ती कराया गया जहां वृद्ध की स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, परिजनों ने उन्हें जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज एन्ड हॉस्पिटल मधेपुरा ले गया जहां हॉस्पिटल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। व्यक्ति के मरने की खबर सुन परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक वृद्ध की पहचान राघोपुर थानाक्षेत्र के देवीपुर पंचायत अंतर्गत चिकनापट्टी वार्ड 12 निवासी 65 वर्षीय बादेर साह के रूप में हुई। 

मृतक का फ़ाइल फोटो

वहीं स्थानीय कुछ लोगो ने बताया कि वृद्ध व्यक्ति गनपतगंज बाजार से अपने घर चिकनापट्टी जा रहा था इसी क्रम में महेशपुर तरफ से आ रही बीआर 50 3162 नम्बर की तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने व्यक्ति को टक्कर मार दिया जिसके बाद व्यक्ति बेहोश होकर उसी जगह गिर गया। बताया कि टक्कर मारने के बाद युवक वहां से अपना बाइक छोड़कर भाग गया। बाइक सवार युवक की पहचान कटिंग चौक निवासी मो जमीर के 20 वर्षीय पुत्र मो जमशेद के रूप में हुई।

इस संदर्भ में राघोपुर थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि दुघर्टना की जानकारी मिली है। पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आवेदन मिलने पर आगे कि कार्यवाही कि जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *