सुपौल: ठनका की चपेट में आने से एक महिला की मौत, एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

दोपहर बाद अचानक आई हल्की बारिश के बीच खेत में काम कर घर लौट रही दो महिलाएं ठनका की चपेट में आ गई। जिसमे एक महिला की मौत हो गई जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। जिसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह घटना जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के सखुआ गांव का है। जानकारी मिली है कि सखुआ गांव में दो महिलाएं खेत से मकई तोड़कर वापस अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान हल्की बारिश होने लगी और आसमान में मेघ गर्जन होने लगी। जब तक दोनो महिलाएं घर पहुंचती इस बीच रास्ते में ही दोनो महिलाएं ठनका की चपेट में आ गया। जिसमे एक महिला की मौत हो गई और एक घायल हो गई है। मृत महिला का नाम बबली कुमारी बताया गया है जबकि जो महिला गंभीर रूप से घायल है उसका नाम चंडिका देवी बताया गया है। जानकारी मिली है कि सखुआ वार्ड 7 निवासी नुनुलाल शर्मा की पुत्री मृतका बबली कुमारी की शादी सात महीने पहले ही हुई थी। फिलहाल बबली कुमारी सखुआ स्थित अपने मायके में ही रह रही थी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। इधर घटना की जानकारी मिलते ही पिपरा पुलिस घटना स्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *