सुपौल: डीएम द्वारा नवनिर्मित राजकीय अंबेडकर कल्याण छात्रावास का किया गया निरीक्षण

न्यूज़ डेस्क सुपौल:

जिला मुख्यालय स्थित डिग्री कॉलेज परिसर में बने नवनिर्मित राजकीय अम्बेदकर कल्याण छात्रावास का शनिवार को डीएम कौशल कुमार द्वारा निरीक्षण किया गया। जहां डीएम श्री कुमार के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान डीएम श्री कुमार द्वारा चहारदिवारी, जल निकासी, भवन का सेट बैक आदि का निरीक्षण किया गया, साथ ही छात्रों को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने से संबंधित कई प्रकार का निर्देश दिया गया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी सुपौल के साथ जिला कल्याण पदाधिकारी, सहायक महाप्रबंधक, बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड सहरसा एवं कनीय अभियंता सुपौल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]