सुपौल: तीसरी बार मोदी जी ने लिया पीएम पद की शपथ, भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल

न्यूज़ डेस्क सुपौल:

नरेंद्र मोदी जी द्वारा लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लिए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष सचिन माधोगड़िया के सिमराही बाजार स्थित व्यवसायिक प्रतिष्ठान के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी का जश्न मनाया। इस मौके पर रंग अबीर लगाकर एक दूसरे को मिठाई बांटी गई व पटाखे छोड़े गए। साथ ही ढोल नगाड़े की धुन पर लोग खूब थिरके। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोग भी शामिल हुए। इस दौरान लोगों ने टीवी के माध्यम से पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह का लाइव वीडियो देखा। जिसमें बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि देश ने इस लोकसभा चुनाव में एनडीए को पूर्ण बहुमत देकर पुनः मोदी जी विश्वास जताया है। कहा कि आज बड़े ही खुशी का दिन है, आज मोदी जी पीएम पद की लगातार तीसरी बार शपथ ले रहे हैं।

मौके पर बैद्यनाथ भगत, सचिन माधोगड़िया, उमेश गुप्ता, गणेश मंगलम, प्रमोद साह, राजकुमार पौद्दार, दिलीप पूर्वे, कुंदन साह, राधेश्याम भगत, स्मृति कुमारी, प्रशान्त वर्मा, रामचंद्र भगत, अशोक साह, संजय सेन, रमन झा, दीपक राउत, गुड्डू दास, विकास कुमार, किशन कुमार, पारस कुमार, अंकित सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]