सुपौल: नील गाय का आतंक, कई एकड़ खेत में लगी फसल को किया बर्बाद

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के रामनगर पंचायत वार्ड 14 में नीलगाय ने आतंक मचा रखा है। कई एकड़ खेत में लगी फसल को बर्बाद कर दिया है। स्थानीय दर्जनों  किसानों ने बताया की करीब एक दर्जन की संख्यां में नीलगाय प्रतिदिन खेत में लगी फसल को नुकसान करता है। खेत में लगी गेंहू, मकई मटर आदि की फसल को तबाह कर रही है। बताया कि कई बार वन विभाग को सूचना दी जाती है लेकिन उनके द्वारा अभी तक कोई पहल विभाग द्वारा नहीं की जा रही है जिससे किसान मायूस है। ग्रामीण किसानों ने बताया की यही हाल रहा तो नीलगाय खेत में लगी तमाम फसल को तबाह करती रहेगी और किसानों की फसल बर्बाद होती रहेगी। वहीं मोजूद दर्जनों किसानों ने जिला प्रशासन से इस दिशा में जल्द पहल करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *