सुपौल: पिपरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पिकअप गाड़ी में छुपा कर ले जा रहे 1512 बोतल विदेशी शराब किया बरामद

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले के पिपरा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने एक पिकअप से 1512 बोतल विदेशी शराब बरामद किया है साथ ही वाहन चालक को गिरफ्तार किया है। मालूम हो कि बिहार में शराब बंदी है लेकिन शराब के अवैध कारोबारी विभिन्न जुगाड़ के सहारे आज भी शराब के अवैध कारोबार को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे। इस बीच पिपरा पुलिस ने पिकअप से भारी मात्रा में शराब बरामद किया है।

दरअसल, शराब के अवैध कारोबारी पिकअप में भारी मात्रा में छुपा कर ले जा रहे 1512 बोतल इंपेयर ब्लू शराब कुल 567 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है।

जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि बड़ी मात्रा में पिकअप से शराब कारोबारी शराब लेकर जा रहा है। मौके पर केशवनगर पहुंचे पुलिस को देख पिकअप चालक लेकर पिकअप लेकर भागने लगा पुलिस अपनी तत्परता दिखाई और वाहन को रोका और ड्राइवर को अपने कब्जे में लिया, वाहन जांच किया गया तो पिकअप के ट्राली में 1512 बोतल इंपायर ब्लू कुल 567 लीटर शराब सहित वाहन चालक को थाना लाया गया है। जब्त वाहन पिकअप नंबर WB 73G 2918 है चालक से नाम पता पूछा गया तो सिल्लीगुरी स्तिथ मतिगढ़ा निवासी मानिक वर्मन बताया और पुलिस आगे की कारवाई में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]