सुपौल: पिपरा में भारत बंद का दिखा मिला जुला असर, आरक्षण में वर्गीकरण को लेकर SC-ST समाज ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा आरक्षण को लेकर दिए गए निर्देश के विरोध में अनुसूचित जाति जनजाति एवं विभिन्न संगठनों के द्वारा आज भारत बंद का एलान किया गया। इस कड़ी में जिले के पिपरा बाजार में भारत बंद का मिला जुला असर देखने को मिला है। इस दौरान पिपरा प्रखंड क्षेत्र के दीनापट्टी, कटैया, महेशपुर आदि चौक पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया गया। वहीं भारत बंद को लेकर जगह-जगह पर पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए थे। इस दौरान बाजारों में कई दुकानें खुला हुआ था। वहीं पिपरा पुलिस अपनी तत्परता से मुस्तैद दिखे।

प्रदर्शनकरियों ने सड़क पर दर्जनों की संख्या में बैठकर यातायात को अवरूद्ध कर दिया। पिपरा बाजार स्तिथ सुपौल मार्ग, त्रिवेणीगंज मार्ग, राघोपुर मार्ग, सिंहेश्वर मार्ग में घंटो वाहनों का आवागमन बंद रहा। बाहर से आए राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

प्रदर्शन कर रहे दलित समाज के कार्यकर्ताओं ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा आरक्षण को लेकर जो निर्देश दिया गया है उससे दलित समाज का वर्गीकरण हो जाएगा। कहा कि आरक्षण को संविधान के नौवीं अनुसूची में डाला जाए और कोलेजियम सिस्टम को खत्म किया जाय। ऐसा नहीं किया गया तो आगे भी आंदोलन जारी रहेगा।

इस दौरान जागेश्वर मेहरा, पिपरा पूर्व मुखिया विष्णुदेव राम, रामचंद्र चौधरी, आशीष गुप्ता, सुरेंद्र पासवान एससी प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष पिपरा, भोला पासवान अंबेडकरवादी, संजय पासवान, गुलाब चन्द पासवान, सुरेंद्र पासवान उर्फ छोटू, शिवसंकर पासवान, बबलू पासवान, कारी राम सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *