सुपौल: पिपरा में 8 वर्षीय बच्चे की नहर में डूबने से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले के पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कटैया माहे पंचायत के गिदराही वार्ड 10 में नहर में डूबने से एक 8 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई है। मिली जानकारी अनुसार गिदराही निवासी दिलीप मंडल के 8 वर्षीय पुत्र आदिल कुमार सोमवार को नहर में नहाने गए थे नहाने के क्रम में गहरे पानी में बच्चा चला गया और डूब गया। घरवालों को इसकी जानकारी तब मिला जब बच्चे घर में नहीं देखा तो खोजबीन चालू की कहीं अता-पता नहीं चला तो आशंका हुई कि बच्चा नहर में डूब गया है। मंगलवार की सुबह जब नहर किनारे खोजने निकला तो बच्चा का कपड़ा मिला कुछ दूर आगे बढ़ते ही नहर किनारे बच्चा का तैरता शव मिला। बच्चों की सब देख घर वालों में कोहराम मच गया है।

बताया गया कि दिलीप मंडल को एक बेटी और एक छोटा बेटा था।घटना की सूचना घरवालों ने स्थानीय मुखिया को दी मौके पर घटनास्थल पर पहुंचे मुखिया प्रतिनिधि नवीन कुमार ने बताया घटना की सूचना पिपरा सीओ उमा कुमारी और पिपरा थाना को दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]