सुपौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: टॉप-10 सूची में शामिल 50-50 हजार के दो इनामी अपराधी हथियार समेत गिरफ्तार, गिरफ्तारी से 09 संगीन मामलों का हुआ उद्भेदन, 16 आपराधिक मामलों में थे वांछित

न्यूज डेस्क सुपौल:

सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र से पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो अंतरजिला कुख्यात इनामी अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया है, जो टॉप-10 वांछित अपराधियों की सूची में शामिल थे और जिन पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

उक्त आशय को लेकर सुपौल एसपी शरथ एस आर द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जहां उन्होंने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गत 28 जुलाई को पुलिस को आसूचना प्राप्त हुई कि दो अंतरजिला इनामी अपराधकर्मी त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र में किसी अपराध को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। इस सूचना के सत्यापन एवं अपराधियों के गिरफ्तारी हेतु त्रिवेणीगंज एसडीपीओ विभाष कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया और त्वरित कार्रवाई प्रारंभ की गई।

कोशी कॉलोनी से हथियार के साथ दबोचे गए

उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के कोशी कॉलोनी से दो अपराधियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान मधेपुरा जिला के शंकरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गरहा रामपुर निवासी शंभु साह और सुशील कुमार साह के रूप में की गई।

गिरफ्तार अपराधी

इस दौरान पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक देशी कट्टा, एक देशी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस, एक डीवीआर, 6 पीस साड़ी, 5 मोबाइल फोन और एक पंखा बरामद किया।

जानकारी अनुसार इन दोनों अंतरजिला अपराधकर्मियों के विरुद्ध कोशी क्षेत्र सहरसा के पुलिस उप-महानिरीक्षक (DIG) के कार्यालय द्वारा 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। दोनों की गिरफ्तारी से जिले के कई मामलों के उद्भेदन में मदद मिली है। गिरफ्तार अपराधियों के विरुद्ध जिले के विभिन्न थानों में कुल 16 कांड दर्ज हैं और सभी में इनकी गिरफ्तारी वांछित थी। इनकी गिरफ्तारी से जिले के 9 कांडों का उद्भेदन हुआ है, जिसमें राघोपुर थाना कांड सं0-124/25 और 160/25, छातापुर थाना कांड सं0-175/25, करजाईन थाना कांड सं0-44/25, त्रिवेणीगंज थाना कांड सं0-73/24, 376/25, 383/25, 392/25 और 395/25 शामिल है।

वहीं, उक्त अपराधियों के विरुद्ध राघोपुर थाना कांड सं0-323/24, दिनांक – 10.09.2024, धारा – 311 BNS एवं 27 Arms Act, राघोपुर थाना कांड सं0-124/25, दिनांक – 04.04.2025, धारा – 334(1)/303(2)/307/126(2)/127(2)/132 BNS, राघोपुर थाना कांड सं0-160/25, दिनांक – 28.04.2025, धारा – 310(2)/311 BNS एवं 27 Arms Act, करजाईन थाना कांड सं0-79/25, दिनांक – 11.07.2025, धारा – 334(1)व/303(2)/BNS, करजाईन थाना कांड सं0-44/25, दिनांक – 05.05.2025, धारा – 331(4)/305/62 BNS, छातापुर थाना कांड सं0-175/25, दिनांक – 03.06.2025, धारा – 334(1)/303(2)/BNS, सुपौल थाना कांड सं0-370/25, दिनांक – 14.07.2025, धारा – 334(1)/303(2)/BNS, शंकरपुर थाना कांड सं0-220/2024, दिनांक – 11.12.2024, धारा – 317(4)/317(5)/3(5) BNS, त्रिवेणीगंज थाना कांड सं0-137/2023, दिनांक – 06.04.2023, धारा – 399 Arms Act, त्रिवेणीगंज थाना कांड सं0-61/2023 और त्रिवेणीगंज थाना कांड सं0-345/2017 जैसे आपराधिक मामले दर्ज है।

न्यायिक हिरासत में भेजे गए

पुलिस ने दोनों अपराधकर्मियों को हिरासत में लेकर पूछताछ पूरी करने के उपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सुपौल पुलिस की इस कार्रवाई से न सिर्फ दो बड़े अपराधियों की गिरफ्तारी हुई है, बल्कि जिले में आपराधिक घटनाओं की रोकथाम में भी बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *