सुपौल पुलिस को मिली कामयाबी, गोली कांड में तीन गिरफ्तार, हथियार और कारतुस बरामद

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के कटैया थुमहा गाँव के समीप एस एच 327ई पर पिछले 19 सितम्बर को अपराधियों द्वारा कारित गोली कांड का पुलिस ने उदभेदन किया है। जिसमे तीन आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास से हथियार और कारतुस भी बरामद किया गया है।

एसपी शैशव यादव ने यह जानकारी देते हुए कहा कि 19 सितम्बर को जदिया थाना क्षेत्र निवासी ललन साह अपने पिताजी एवं चाचा के साथ सुपौल से वापस घर जदिया जा रहे थे उसी क्रम में पिपरा थाना के कटैया-थुमहा गाँव के समीप एस एच 327 ई सड़क पर अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा गोली मार कर तीनों को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया था। घटना की सूचना पाते ही पिपरा थाना अध्यक्ष अमित कुमार अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुँचे तथा प्रारंभिक अनुसंधान प्रारंभ किया।

बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुये त्रिवेणीगंज अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी बिपिन कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर घटना में संलिप्त अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु निदेशित किया गया। गठित टीम द्वारा वैज्ञानिक अनुसंधान और आसूचना के आधार पर अपराधकर्मी मो नौशाद को हिरासत में लिया गया। जिसके निशानदेही पर मो साबिर और पुनम देवी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के क्रम में मो नौशाद के द्वारा बताया गया कि ललन साह की हत्या करने का सुपारी लिया गया था। मो नौशाद के निशानदेही पर घटना कारित में प्रयुक्त देशी पिस्टल एवं 05 कारतूस को बरामद किया गया है।

बताया गया कि कांड के प्राथमिक नामजद अभियुक्त मनीष कुमार द्वारा घटना कारित करने में लाइनर की भूमिका निभायी गयी थी। लाईनर की गिरफ्तारी हेतु टीम द्वारा छापामारी की जा रही है। गिरफ्तार अपराधकर्मियों द्वारा घटना में अपनी संलिप्ता स्वीकार किया गया। गिरफ्तार सभी अपराधकर्मी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *