सुपौल: प्रीपेड स्मार्ट मीटर के खिलाफ उपभोक्ताओं का आम सभा

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

बिजली विभाग द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने को लेकर त्रिवेणीगंज के उपभोक्ताओं में आक्रोश है। नाराज उपभोक्ताओं का कहना है कि प्रीपेड मीटर लगाने से अनाप सनाप बिल आने की संभावना रहती है। जिसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ेगा। इसको लेकर उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग से स्मार्ट प्रीपेड नहीं लगाने की मांग भी की।

उपभोक्ताओं का कहना है कि उसके बाबजूद विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा है। जिससे अब उपभोक्ता इसको लेकर लामबंद होने लगे हैं और स्मार्ट मीटर नहीं लगाने की बात कही है।

इस बात को लेकर आज त्रिवेणीगंज में मवेशी अस्पताल परिसर के पास त्रिवेणीगंज नगर परिषद क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं ने आम सभा का आयोजन किया। आम सभा मे सैकड़ो लोग शामिल हुए। लोगों का कहना था कि वे लोग स्मार्ट मीटर नहीं लगाएंगे। उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर नहीं लगाने का निर्णय लिया। साथ ही ऊपभोक्ताओं ने स्थानीय प्रशासन से बिजली विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर दी जा रही दबाव पर पहल करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *