सुपौल: बाइक सवार दो युवकों की पुल की रेलिंग से टकराने से हुई दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

अहले सुबह जिले के जदिया थाना क्षेत्र के कोरियापट्टी में दर्दनाक हादसा हुआ है। जिसमें बाइक पर सवार दो युवकों की पुल की रेलिंग से टकराकर दर्दनाक मौत हो गई है। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

बताया जा रहा है कि मानगंज वार्ड नं 10 निवासी विकेश ऋषिदेव व विजय ऋषिदेव दोनो लड़के एक बाइक पर सवार होकर अपने घर से कोरियापट्टी बाजार जा रहे थे। इसी दरम्यान बाइक अनियंत्रित होकर कोरियापट्टी के समीप पुल की रेलिंग से टकरा गया। जिसमें एक युवक की मौत घटना स्थल पर ही हो गया जबकि दूसरे युवक इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया है। मृतक दोनो युवको की उम्र 18 से 20 वर्ष के बीच बताया गया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज घटना की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *