सुपौल: बारात गाड़ी से कुचलकर अधेड़ की मौत, परिजनों में कोहराम

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

सुपौल में रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जहां बारात जा रही एक स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे खड़े एक अधेड़ को कुचल दिया है जिससे अधेड़ की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

यह घटना सदर थाना क्षेत्र के गौठ बरुआरी पंचायत वार्ड नंबर 09 की है। बताया जा रहा है कि देर रात स्थानीय निवासी 55 वर्षीय देव नारायण साह अपने घर के पास ही सड़क पर निकले तभी बारात लेकर जा रही एक तेज रफ्तार  स्कॉर्पियो उसे कुचलते हुए सड़क के नीचे खेत मे चला गया।

इस घटना में 55 वर्षीय देव नारायण साह की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

इधर घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण वहां पहुंच गए। लेकिन तब तक स्कॉर्पियो पर सवार सभी बारात भाग निकले। ग्रामीणों ने स्कॉर्पियो चालक को पकड़ कर अपने कब्जे में ले लिया। जिसके बाद घटना की सूचना सदर पुलिस को दी गयी।

मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। वहीं पकड़े गए स्कॉर्पियो चालक को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया है।

ग्रामीणों ने बताया कि स्कॉर्पियो चालक नशे की हालत में था जिसके चलते यह घटना घटी। इधर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]