सुपौल: बेखौफ अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर लूटी बाइक।

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|पिपरा

जिले के पिपरा थाना क्षेत्र में अपराधी बेखौफ हो गया है। यही कारण है की आए दिन अपराधिक घटनाएं घटती रहती है। इसी कड़ी में देर रात दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने पिपरा थाना क्षेत्र के दीनापट्टी पंचायत स्थित स्टार ईट भट्ठा के समीप एक युवक से बाइक लूट लिया है। पीड़ित युवक दिनापट्टी निवासी विकास कुमार ने बताया कि अपराधियों ने हथियार के बट से प्रहार कर उसे चोटिल कर दिया। जिसके बाद अपराधी मोबाइल रुपए और बाइक लूट कर फरार हो गए। पीड़ित युवक दीनापट्टी निवासी विकास कुमार ने बताया कि देर रात वो अपनी बाइक से अपने नानी गांव सखुआ जा रहे थे। उसी दरमियान ये घटना घटी। घटना के बाद चोटिल पीड़ित विकास कुमार किसी तरह अपने घर दिनापट्टी पहुंचे और घटना की जानकारी पिपरा पुलिस को दी। बताया कि मौके पर पुलिस पीड़ित से सारी जानकारी ली और जांच में जुटी गई है।

इधर पीड़ित ने थाना पहुंच घटना की लिखित शिकायत पिपरा पुलिस से किया है। इस बाबत थानाध्यक्ष बिनोद कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]