सुपौल में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की चपेट में आकर पिता-पुत्र की मौत, एक बेटा गंभीर

Report: Amresh Kumar

जिले के सदर थाना क्षेत्र के सदर बाजार स्थित पिपरा रोड पर गंगा पेट्रोल पंप के पास एनएच-327ई पर बुधवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में पिता और पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि पिपरा प्रखंड के जोलहनियाँ गांव निवासी राममोहन गोस्वामी उर्फ शम्भू अपने दो बेटे रोहित कुमार और मंटुन कुमार के साथ बाइक से सुपौल रेलवे स्टेशन जा रहे थे। तीनों राज्यरानी एक्सप्रेस पकड़ने निकले थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को कुचल दिया। हादसे में राममोहन गोस्वामी उर्फ शम्भू और उनके पुत्र रोहित कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मंटुन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। आक्रोशित लोगों ने घटना के विरोध में सड़क जाम कर प्रदर्शन किया और मृतकों के आश्रितों को उचित मुआवजा देने तथा दोषी वाहन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]