सुपौल में मनरेगा योजना की समीक्षा बैठक, डीएम ने दिए सख्त निर्देश, अधूरे काम जल्द निपटाने का आदेश

News Desk Supaul:

जिला पदाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित कार्यालय वेश्म में मनरेगा योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मनरेगा योजना के अंतर्गत चल रहे विभिन्न कार्यों की प्रखंडवार प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया।

बैठक में निदेशक एनईपी-डीआरडीए अनित कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) सुपौल, कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता तथा सभी प्रखंडों के कार्यक्रम पदाधिकारी मौजूद रहे।

मानव दिवस सृजन पर विशेष जोर

समीक्षा के दौरान डीएम ने पाया कि प्रखंड राघोपुर, सरायगढ़-भपटियाही और पिपरा में मानव दिवस सृजन का लक्ष्य अपेक्षानुसार पूरा नहीं हुआ है। उन्होंने संबंधित कार्यक्रम पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि आगामी दिनों में लक्ष्य के अनुरूप मानव दिवस सृजन सुनिश्चित करें, खासकर अनुसूचित जाति और जनजाति परिवारों की उपलब्धि को मानक तक पहुँचाया जाए।

आधार सीडिंग और एबीपीएस पर सख्ती

मनरेगा मजदूरों का आधार सीडिंग ऑल एवं एक्टिवेशन के साथ 100% एबीपीएस (Aadhaar Based Payment System) सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

खेल मैदान निर्माण की स्थिति

ग्राम पंचायतों में बन रहे खेल मैदानों की समीक्षा में पता चला कि 120 योजनाओं में से 106 पूर्ण हो चुकी हैं, जबकि 15 कार्य अभी लंबित हैं। डीएम ने इन्हें जल्द से जल्द पूरा करने के आदेश दिए।

प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़ाव

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभुकों को मनरेगा के माध्यम से मानव दिवस का लाभ देने में हो रही प्रगति पर भी चर्चा हुई। बचे हुए लाभुकों के लिए ई-मस्टर रोल जारी कर कार्य शीघ्र पूर्ण करने को कहा गया।

वित्तीय वर्ष 2025-26 के लक्ष्य साल 2025-26 में चल रही योजनाओं की पूर्णता प्रतिशत बढ़ाने, 100% जॉब कार्ड सत्यापन और विभागीय लक्ष्य के अनुरूप समय पर वृक्षारोपण पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण ऐप और सतत जीविकोपार्जन योजना

एरिया ऑफिसर इंस्पेक्शन ऐप के उपयोग में 100% लक्ष्य प्राप्त करने और सतत जीविकोपार्जन योजना की 338 में से 322 पूर्ण परियोजनाओं के अलावा बाकी 12 अपूर्ण योजनाओं को शीघ्र पूरा करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को चेतावनी दी कि कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हर लक्ष्य को समय पर पूरा करना अनिवार्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *