सुपौल में ‘स्वच्छता ही सेवा 2025’ अभियान के तहत सामूहिक श्रमदान, स्वच्छता रैली से दी जागरूकता की सीख

News Desk Supaul:

स्वच्छता ही सेवा 2025 (स्वच्छता पखवाड़ा) के तहत जिले में राष्ट्रीय गतिविधि – एक दिन, एक घंटा, एक साथ श्रमदान का आयोजन व्यापक स्तर पर किया गया। 25 सितंबर 2025 को हुए इस कार्यक्रम का नेतृत्व उप विकास आयुक्त सुपौल सारा अशरफ ने किया।

इस दौरान जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, कर्मी, स्वच्छता पर्यवेक्षक और स्वच्छता कर्मियों ने मिलकर समाहरणालय परिसर में निर्मित तालाब (Water Bodies) की सामुदायिक सफाई अभियान चलाया और व्यापक स्तर पर साफ-सफाई की।

इसके उपरांत स्कूली बच्चों और शिक्षकों द्वारा स्वच्छता रैली निकाली गई। रैली में बच्चों ने स्वच्छता संदेश देकर समुदाय को जागरूक किया।

सिर्फ जिला स्तर पर ही नहीं, बल्कि प्रखंडों और पंचायतों में भी एक दिन, एक घंटा, एक साथ श्रमदान गतिविधि आयोजित की गई। प्रखंड स्तर पर इसका नेतृत्व प्रखंड विकास पदाधिकारी ने किया जबकि पंचायत स्तर पर मुखिया के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इस तरह जिले से लेकर पंचायत स्तर तक चले अभियान ने साफ-सुथरे वातावरण और स्थायी स्वच्छता की दिशा में सामूहिक भागीदारी और जन-जागरूकता का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]